HomeBiharतेजस्वी यादव की रैली में पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी से भड़के...

तेजस्वी यादव की रैली में पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी से भड़के गिरिराज सिंह, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, वैशाली: वैशाली जिले के महुआ में आयोजित तेजस्वी यादव की सभा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया. इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में हंगामा खड़ा कर दिया है. केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने इस घटना की कड़ी निंदा की.

गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार की राजनीति में यह कोई नई बात नहीं है, लेकिन यह बेहद शर्मनाक है कि एक बार फिर मंच से प्रधानमंत्री की मां को गालियां दी गईं. गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि यह वही मानसिकता है जो 1990 के दशक के जंगलराज की पहचान रही है और आज भी राजद नेताओं के व्यवहार में झलकती है.

गिरिराज सिंह ने कहा कि कुछ दिन पहले राहुल गांधी के मंच से प्रधानमंत्री की मां को गाली दी गई थी और आज फिर लालू यादव के युवराज तेजस्वी यादव के मंच से वही शर्मनाक हरकत हुई है. यह साबित करता है कि उस दौर के संस्कार अभी भी तेजस्वी यादव के साथ जुड़े हुए हैं. उनके मंच से गालियां दी जाती हैं और वह चुप रहते हैं. यह अपमान है सिर्फ नरेंद्र मोदी की मां का नहीं, बल्कि बिहार की अस्मिता और देश की करोड़ों माताओं का.

उन्होंने आगे कहा कि यह घटना केवल एक व्यक्ति के खिलाफ की गई टिप्पणी नहीं है, बल्कि पूरे समाज की मातृशक्ति का अपमान है. जब कोई प्रधानमंत्री की मां का अपमान करता है तो वह हर भारतीय मां का अपमान करता है. यह बात बिहार की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी. चुनाव के परिणाम में इन सबका हिसाब बराबर होगा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home