HomeBiharचार विधायक पहले पार्टी छोड़ चुके थे, दो और गए तो फर्क...

चार विधायक पहले पार्टी छोड़ चुके थे, दो और गए तो फर्क नहीं… राजद MLAs के पलायन पर बोले मंगनी लाल

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी के दो विधायकों ने सियासत में हड़कंप मचा गया। नवादा की विधायक विभा देवी और रजौली के विधायक प्रकाशवीर ने पार्टी से किनारा कर लिया। दोनों नेता 22 अगस्त को गयाजी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच पर नजर आए थे।

अब इस मामले में आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने बड़ा दिया है। मंगनी लाल मंडल ने कहा कि पहले ही चार विधायक पार्टी छोड़ चुके थे और अब दो और चले गए हैं। बावजूद इसके, इसका पार्टी पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा।

मंगनी लाल मंडल ने विभा देवी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पति राजबल्लभ यादव हाल ही में रेप केस से बरी हुए हैं। उनका आरोप है कि इसमें सरकार की मिलीभगत रही। उनके अनुसार, सरकार पर्याप्त सबूत जुटाने में नाकाम रही और इसी कारण हाई कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया।

आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने साफ कहा कि पार्टी छोड़ने वाले विधायकों को भविष्य में कोई टिकट नहीं मिलेगा। उन्होंने बताया कि लालू यादव ने खुद राजबल्लभ यादव को टिकट दिया था, बावजूद इसके वे पार्टी छोड़कर चले गए। उन्होंने यह भी कहा कि नवादा की सीट आरजेडी की परंपरागत सीट है और पार्टी का जनाधार अब भी कायम है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home