HomeBiharसीतामढ़ी में बागमती नदी में चार बच्चे डूबे, तीन की मौत, एक...

सीतामढ़ी में बागमती नदी में चार बच्चे डूबे, तीन की मौत, एक की तलाश जारी, मचा कोहराम

लाइव सिटीज, सीतामढ़ी: सीतामढ़ी में बागमती नदी में स्नान करने के दौरान मंगलवार को चार बच्चे डूब गए. इस घटना में तीन बच्चे की मौत हो गई और एक बच्चे की तलाश अभी जारी है. घटना की जानकारी के बाद गांव में कोहराम मच गया. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी के मिलते ही ग्रामीण नदी के पास पहुंचे और बच्चों की खोजबीन में जुट गए. तीन बच्चों का शव मिल चुका है. चारों बच्चे एक ही गांव के हैं. नदी के तट पर सैकड़ों की भीड़ जुटी हुई है. घटना सुप्पी प्रखंड की है.

बागमती नदी में डूबकर जान गंवाने वाले तीन बच्चों के शव को स्थानीय लोगों की मदद से नदी से निकाल लिया गया है, जबकि एक बच्चा अभी भी लापता है. उसके शव की तलाश की जा रही है. सूचना मिलते ही कुछ घंटों के अंदर मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई और लापता बच्चे की खोज में जुट गई. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home