HomeBiharपटना एयरपोर्ट पर कोहरे का सितम, दिल्ली से पटना आने वाली फ्लाइट...

पटना एयरपोर्ट पर कोहरे का सितम, दिल्ली से पटना आने वाली फ्लाइट रद्द

लाइव सिटीज, पटना: पटना एयरपोर्ट से उडान भरने वाले विमान पर भी अब कोहरे का असर देखने को मिल रहा है. देर रात दिल्ली से पटना आने वाली इंडिगो की विमान को रद्द किया गया. वहीं आज बेंगलुरु जाने वाले इंडिगो के विमान को रद्द कर दिया गया. पटना एयरपोर्ट से सुबह के समय जाने वाले कई शहरों के विमान को विलंब से प्रचलित किए जाने की सूचना भी मिल रही है

पटना एयरपोर्ट के रनवे पर विजिबिलिटी कम होने के कारण लगातार विमान टेक ऑफ विलंब से कर रहा है. बता दें कि रनवे पर विजिबिलिटी 500 मीटर से भी कम हो गई है. जिसकी वजह से यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए कल देर रात दिल्ली से पटना आने वाले इंडिगो के फ्लैट को रद्द करने का फैसला लिया गया. आज सुबह भी घने कोहरे की वजह से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट को रद्द किया गया है.

कोलकाता और दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को 1 घंटे विलंब से पटना एयरपोर्ट से रवाना किया जाएगा. फिलहाल सुबह में कोलकाता से भी आने वाली इंडिगो की फ्लाइट के पटना एयरपोर्ट पर लेट से पहुंचने की संभावना है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home