HomeBiharसुपौल में बाढ़ पीड़ितों ने रोकी ट्रेन, सहरसा-लहेरियासराय रूट डेढ़ घंटे तक...

सुपौल में बाढ़ पीड़ितों ने रोकी ट्रेन, सहरसा-लहेरियासराय रूट डेढ़ घंटे तक रहा बाधित

लाइव सिटीज, सुपौल: कोसी बराज से पानी का डिस्चार्ज भले बहुत कम हो गया हो पर सुपौल समेत कई जिलों में बाढ़ की विभीषिका अभी भी बरकरार है। जो पानी नेपाल से निकलकर कोसी क्षेत्र के जिलों में फैल चुका है वह तबाही मचा रहा है। प्रशासन की ओर से राहत बचाव कार्य का दाव किया जा रहा है पर लोग इससे संतुष्ट नहीं हैं। यही वजह कि भूख से बिलबिलाते और अन्य परेशानियों का कामना कर रहे बाढ़ पीड़ित उग्र हो रहे हैं।

सोमवार की सुबह बाढ़ पीड़ित रेलवे लाइन पर उतर गए और ट्रेन को रोक दिया। इस वजह से सहरसा-लहेरियासराय रेलखंड पर ट्रेनों का परिचान करीब डेढ़ घंटे तक बाधित रहा। सहरसा से फारबिसगंज जा रही डेमू ट्रेन(05516) को बाढ़ पीड़ितों ने सुपौल जिले के थरबिटिया-सरायगढ़ के बीच रोककर दिया और राहत की मांग करते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

इस प्रदर्शन की वजह से लहेरियासराय से सहरसा आ रही डेमू ट्रेन को झंझारपुर तरफ ही रोक दिया गया। यह ट्रेन करीब आधा घंटा प्रभावित हुई। सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों की टीम मौके पर पहुंची प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाया। ट्रैक क्लियर होने के बाद इस ट्रेन को चलाया गया। विलंब से आने के कारण अब यह ट्रेन वापसी में सहरसा से भी लेट खुलेगी। अन्य ट्रेनों के प्रभावित होने की भी बात बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home