HomeBiharबिहार में आज कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जानिए...

बिहार में आज कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जानिए अगले 3-4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में मौसम बदलने जा रहा है. बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी. प्रदेश में तापमान भी बढ़ेगा. हालांकि पटना मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि आज प्रदेश के कई जिलों में वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है. पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सारण और सीवान में आज हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है. इसके साथ ही कुछ जगहों पर वज्रपात की भी चेतावनी भी दी गई है.

रविवार को औरंगाबाद, बक्सर, रोहतास, नालंदा, नवादा, जमुई और बांका में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई है. वहीं रविवार की दोपहर मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे में 135 मिलीमीटर के साथ सबसे अधिक वर्षा सीतामढ़ी में हुई है.

वहीं पश्चिम चंपारण में 121.4 मिलीमीटर, सीतामढ़ी में 102.8, दरभंगा में 80.6, मधुबनी में 76.6, खगड़िया में 73.2, रोहतास में 72, मुजफ्फरपुर में 60.8, मुंगेर में 59 और भोजपुर में 58.5 मिलीमीटर बारिश हुई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home