HomeBiharबिहार में भूकंप, सुबह-सुबह पटना समेत आधे जिलों में हिली धरती, घर...

बिहार में भूकंप, सुबह-सुबह पटना समेत आधे जिलों में हिली धरती, घर से बाहर निकले लोग

लाइव सिटीज, पटना: राजधानी पटना समेत कई जगहों पर भूकंप आया है. सुबह 6 बजकर 35 मिनट पर ये झटके महसूस किए गए हैं. हालांकि अभी तक कहीं से भी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. यूएसजीएस अर्थक्वेक्स के अनुसार नेपाल में भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.1 मापी गई है. भूकंप का केंद्र नेपाल का गोकर्णेश्वर था.

सुबह-सुबह बिहार की धरती डोली है. भूकंप के झटके से लोग डर गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए. भूकंप के झटके के कारण घरों में पंखे झूलते हुए देखे गए. जिससे लोगों में डर समा गया है. हालांकि अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है.

राजधानी पटना के अलावे पूर्णिया, मधुबनी, शिवहर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी और सिवान समेत बिहार के आधे से अधिक जिलों में भूकंप आया है. सुबह 6 बजकर 35 मिनट से लेकर 6 बजकर 37 मिनट के बीच लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home