HomeBiharविक्ट्री चाहिए बिहार से और फैक्ट्री दीजिएगा गुजरात में?' पीएम मोदी पर...

विक्ट्री चाहिए बिहार से और फैक्ट्री दीजिएगा गुजरात में?’ पीएम मोदी पर लालू का बड़ा हमला

लाइव सिटीज, पटना: बिहार चुनाव से पहले बयानबाजी तेज हो गई है। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर ट्वीट करते हुए सवाल उठाया कि आखिर क्यों बिहार को विकास की अनदेखी कर गुजरात को तरजीह दी जा रही है। उनका कहना है कि बिहार से सत्ता पाने के बावजूद राज्य को निवेश, उद्योग और रोज़गार के मामले में पीछे छोड़ दिया गया।

लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा- ‘ऐ मोदी जी, विक्ट्री चाहिए बिहार से और फैक्ट्री दीजिएगा गुजरात में? ये गुजराती फार्मूला बिहार में नहीं चलेगा।’ लालू यादव ने ट्वीट में एक तस्वीर भी पोस्ट की है। तस्वीर में लिखा है- ‘ए मोदी जी! बिहार को नहीं दिया फैक्ट्री, बिहार में अब कभी नहीं मिलेगी विक्ट्री।

बता दें, लालू यादव कई बार ये आरोप लगाते रहे हैं कि बिहार से सत्ता पाने के बावजूद राज्य को निवेश, उद्योग और रोज़गार के मामले में पीछे छोड़ दिया गया। आरजेडी समेत विपक्षी दलों का आरोप है कि केंद्र सरकार बिहार से वोट और समर्थन तो लेती है, लेकिन उद्योग-धंधे, फैक्ट्री और बड़े प्रोजेक्ट हमेशा गुजरात और दूसरे राज्यों में लगाए जाते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home