लाइव सिटीज, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली से पटना लौट आए हैं. दिल्ली दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री सीधे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पहुंचे. दोनों नेताओं के बीच करीब 15 मिनट तक मुलाकात हुई. बताया जा रहा है कि दिल्ली में हुई बैठकों और बिहार से जुड़े मुद्दों पर दोनों के बीच चर्चा हुई. इसके अलावा MLC चुनाव को लेकर भी बातचीत हुई.
शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. इस दौरान बिहार के विकास और राज्य से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई
हीदिल्ली में गुरुवार देर शाम मुख्यमंत्री ने बिहार कैडर के IAS और IPS अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में राज्य के विकास और प्रशासनिक सुधारों पर चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि ‘विकसित बिहार’ का सपना सिर्फ सरकार के प्रयासों से पूरा नहीं होगा. इसके लिए प्रशासनिक तंत्र की सक्रिय भागीदारी जरूरी है. उन्होंने अधिकारियों से पारदर्शी व्यवस्था बनाने और योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करने की अपील की.
