HomeBiharमहाकुंभ भगदड़ को सीएम नीतीश ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, परिजनों के प्रति जताई...

महाकुंभ भगदड़ को सीएम नीतीश ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, परिजनों के प्रति जताई गहरी संवेदना

लाइव सिटीज, पटना: मौनी अमावस्या पर प्रयागराज के महाकुंभ में हुई भगदड़ पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया है। घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की मृत्यु अत्यंत दुखद है। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। सोशल मीडिया एक्स पर मुख्यमंत्री ने पोस्ट ने हादसे पर दुख जताया है। एक्स पर लिखा कि प्रयागराज महाकुंभ में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु अत्यंत अत्यंत दुखद है। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।

आपको बता दें कि डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी ने भी घटना पर दुख जताया है लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। विजय सिन्हा ने बताया कि ज्यादा भीड़ होने की वजह से भगदड़ की घटना घटी।

साथ ही वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी एक्स पर लिखा कि प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान के दिन संगम तट पर भगदड़ और श्रद्धालुओं के घायल होने और मौत की अत्यंत दुखद खबर हृदय विदारक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और हादसे में घायल श्रद्धालुओं को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें, भगवान सबको सकुशल रखे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home