HomeBiharशोक सभा में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधायक भगवान सिंह कुशवाहा...

शोक सभा में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधायक भगवान सिंह कुशवाहा की पत्नी को दी श्रद्धांजलि

लाइव सिटीज, आरा: भोजपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत दुल्हिनगंज गांव में रविवार को आयोजित शोक सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। यह शोक सभा जनता दल यूनाइटेड के विधायक भगवान सिंह कुशवाहा की धर्मपत्नी स्वर्गीय ऊषा कुमारी की पुण्य स्मृति में आयोजित की गई थी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक सभा के दौरान स्व. ऊषा कुमारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें इस कठिन समय में ढांढस बंधाया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। शोक सभा में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और स्थानीय ग्रामीण भी शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home