HomeBiharमांझी ने पीएम मोदी से की नीतीश कुमार को भारत रत्न देने...

मांझी ने पीएम मोदी से की नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की सिफारिश, बोले- यह शब्द सुनने में कितना अच्छा लगेगा

लाइव सिटीज, पटना: बिहार की सियासत में भारत रत्न को लेकर छिड़ी बहस के बीच अब केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक जीतन राम मांझी भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थन में खुलकर सामने आ गए हैं। मांझी ने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की सिफारिश की है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा शुरू हो गई है

सबसे पहले इस मांग को जदयू के पूर्व नेता केसी त्यागी ने जोरदार तरीके से रखा। त्यागी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री के काम, उनके नेतृत्व और राज्य के विकास में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए।

वहीं केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के संरक्षक, जीतन राम मांझी ने भी समर्थन दिया है। उन्होंने ट्वीट किया कि “भारत रत्न नीतीश कुमार” शब्द सुनने में कितना अच्छा लगेगा। जीतन राम मांझी ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने फैसले से सभी को चौंकाते हुए नीतीश कुमार को भारत रत्न से सम्मानित करेंगे।

जीतन राम मांझी ने आगे कहा कि नीतीश कुमार का योगदान केवल राजनीतिक नहीं बल्कि सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने बिहार में कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में कई अहम कदम उठाए हैं। उनके कार्यों का असर केवल बिहार तक सीमित नहीं रहा बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा बन गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home