HomeBiharकेद्र ने बिहार को दिया 656 करोड़, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एयरफोर्स...

केद्र ने बिहार को दिया 656 करोड़, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एयरफोर्स ने संभाला मोर्चा

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में गंगा, कोसी, गंडक सहित अधिकांश नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है. एक दर्जन स्थानों पर तटबंध टूटने की घटना सामने आई है और उसके कारण 16 जिले के 10 लाख से अधिक लोग बाढ़ से गिरे हुए हैं. भयावह स्थिति बनी हुई है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर वायु सेना के विमान से बाढ़ प्रभावित इलाकों में फूड पैकेट गिराया गया है. वायु सेना के विमान से सीतामढ़ी के कई इलाकों में फ़ूड पैकेट लोगों तक पहुंचाई गई है.

नीतीश कुमार के हवाई सर्वे के बाद अधिकारियों को युद्धस्तर पर राहत कार्य चलाने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि राहत शिविरों में चिकित्सा की समुचित व्यवस्था रखें. पशु चारा के साथ-साथ पशुओं की इलाज की भी पूरी व्यवस्था रखें. अगर बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री पहुंचाने में कोई परेशानी हो रही हो तो वायु सेना की मदद से वहां फूड पैकेट पहुंचाएं जाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है. वहां राहत कार्य युद्धस्तर पर चलाए जाएं. इसके अलावा कम्युनिटी किचन से लोगों को फौरन भोजन भी उपलब्ध कराया जाए. लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसका पूरा ख्याल रखा जाए.

उन्होंने कहा कि जो लोग तंटबंधों पर शरण लिए हुए हैं. वहां पर्याप्त रोशनी, शौचालय और बनियादी सुविधाओं का ख्याल रखा जाए. निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत उपस्थित थे. मुख्यमंत्री के निरीक्षण और निर्देश के बाद वायु सेना के विमान से कई स्थानों पर लोगों को फूड पैकेट गिरा कर मदद पहुंचाई गई.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home