HomeBiharबिहार में खूनी तांडव! बेगूसराय में दो किशोरों पर अंधाधुंध फायरिंग, एक...

बिहार में खूनी तांडव! बेगूसराय में दो किशोरों पर अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत

लाइव सिटीज, बेगूसराय: बेगूसराय में अपराधियों ने निपनियां मध्य विद्यालय के पास दो किशोरों ताबड़तोड़ फायरिंग की है. जिससे एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के बरौनी नगर परिषद अंतर्गत वार्ड संख्या-24 की है.

मिली जानकारी उस वक्त इलाके में दहशत फैल गई, जब हथियार से लैस अज्ञात अपराधियों ने अचानक दो किशोरों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. दोनों किशोर स्कूल के पास मौजूद थे. इसी दौरान अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.

गोली लगते ही दोनों किशोर जमीन पर गिर पड़े. फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल बरौनी के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है.

मृतक किशोर की पहचान निपनियां मधुरापुर पंचायत के वार्ड संख्या-09 निवासी अमित कुमार सिंह के करीब 17 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार उर्फ गोपाल कुमार के रूप में हुई है. आदित्य को बाईं तरफ पसली में गोली लगी थी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home