HomeBiharBJP के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने किया पदभार ग्रहण, जेपी...

BJP के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने किया पदभार ग्रहण, जेपी नड्डा और अमित शाह ने कुर्सी पर बैठाया

लाइव सिटीज, पटना: दुनिया के सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के नए कार्यकारी अध्यक्ष ने दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित बीजेपी मुख्यालय में तमाम दिग्गजों की मौजूदगी में पार्टी प्रमुख की कमान संभाल ली है.

नितिन नबीन ने अधिकारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया है. बीएल संतोष, विनोद तावड़े और तरुण चुग ने उन्हें पदभार ग्रहण करवाया. पार्टी मुख्यालय के 5वें फ्लोर स्थित ऑफिस में नए बीजेपी अध्यक्ष ने पदभार ग्रहण कर लिया. 

आपको बताते चलें कि जब नितिन नबीन अपनी कुर्सी पर बैठे तो उनके एक ओर निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा तो दूसरी ओर गृह मंत्री अमित शाह थे. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home