HomeBiharमोदी सरकार पर लालू यादव की भविष्यवाणी पर BJP ने बोला हमला,...

मोदी सरकार पर लालू यादव की भविष्यवाणी पर BJP ने बोला हमला, कहा-मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं राजद सुप्रीमो

लाइव सिटीज, पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के 28वां स्थापना दिवस के मौके पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने केंद्र की मोदी सरकार को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी। कहा कि अगले महीने अगस्त में मोदी सरकार गिर जाएगी। लालू ने यह भी दावा किया कि मोदी सरकार के गिरने के बाद देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

नित्यानंद राय ने कहा कि दिल्ली की मोदी सरकार बिलकुल कमजोर हो चुकी है। हो सकता है कि अगस्त में यह सरकार समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आरजेडी को मजबूत बनाने को कहा। यह काम बहुत जरूरी है पार्टी मजबूत होगी तो हम सब भी मजबूत होंगे। लालू के इस बयान के बाद बीजेपी हमलावर हो गयी है। 

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानन्द राय ने कहा कि लालू जी मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। देश और बिहार की जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर यह इच्छा जता दी है कि अब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ेगा और देश बचेगा। उसी तरह से बिहार में पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार बढ़ेगा और बचेगा। बिहार को बर्बाद, बदनाम,जंगलराज बनाने वाली आरजेडी इंडी गठबंधन को बिहार अब कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

नित्यानंद राय ने कहा कि नरेंद्र मोदी ही भारत के सच्चे सपूत हैं वो ही देश को बचा सकते हैं और आगे बढ़ा सकते हैं। बिहार की जनता नीतीश जी और एनडीए पर विश्वास करती है। बिहार की जनता अपराधियों का राज फिर नहीं चाहती है। जंगलराज को फिर से लाना नहीं चाहती है। 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए इंडी गठबंधन को धूल चटा देगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home