HomeBiharविधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी एक्टिव BJP, चार राज्यों का प्रभारी नियुक्त...

विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी एक्टिव BJP, चार राज्यों का प्रभारी नियुक्त किया, देखें लिस्ट

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब बीजेपी ने चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के पुराने और बड़े नेताओं को विधानसभा चुनाव की कमान सौंपी गई है।जिन चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है उसमें महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चारों राज्यों के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी सह प्रभारियों को नियुक्त कर दिया है

बीजेपी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बिहार बीजेपी के पूर्व प्रभारी भूपेंद्र यादव को प्रदेश चुनाव प्रभारी जबकि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को प्रदेश चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं बीजेपी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव की कमान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को सौंपा है। धर्मेंद्र प्रधान को हरियाणा का चुनाव प्रभारी जबकि सांसद और पूर्व सीएम बिप्लव कुमार देब को सह प्रभारी नियुक्त किया है।

वहीं, झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को चुनाव प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा को झारखंड का सह प्रभारी नियुक्त किया है।

वहीं जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home