HomeBiharसिलीगुड़ी में बिहार के छात्रों से मारपीट... ADG लॉ एंड ऑर्डर ने...

सिलीगुड़ी में बिहार के छात्रों से मारपीट… ADG लॉ एंड ऑर्डर ने बंगाल पुलिस को लिखी चिट्ठी

लाइव सिटीज, पटना: सिलीगुड़ी में बिहार के छात्रों की पिटाई वाला वीडियो वायरल होने के बाद  बिहार पुलिस  पश्चिम बंगाल पुलिस को पत्र लिखकर बिहारी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है.  बिहार के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने पश्चिम बंगाल के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर को चिट्ठी लिखी है. 

बिहार पुलिस को जो पश्चिम बंगाल पुलिस ने जो जानकारी दी है. उसके मुताबिक बिहारी छात्रों की पिटाई के मामले में आरोपी रजत भट्टाचार्य को हिरासत में लिया गया है. इसी ने सिलीगुड़ी में परीक्षा देने गए बिहारी छात्रों को धमकाया था.

रजत भट्टाचार्य बांग्ला पक्खो नाम के कट्टरपंथी संगठन का सदस्य है. आरोपी से सिलीगुड़ी थाने की पुलिस पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार इस संगठन के द्वारा पहले भी पश्चिम बंगाल में हिंदी में लिखे साइनबोर्ड को मिटाने का अभियान चलाया गया था.

सिलीगुड़ी में बिहारी छात्रों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है. छात्रों से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है, जो बिहार से परीक्षा देने आए युवकों से मारपीट कर रहा है. पुलिस के अनुसार वह शख्स रजत भट्टाचार्य है, जो बांग्ला पाखो नामक संगठन से जुड़ा है. यह संगठन बंगाली भाषा की वकालत करने के लिए जाना जाता है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home