HomeBiharबड़े एक्शन की तैयारी में बिहार पुलिस, DGP ने किया सभी IG-DIG...

बड़े एक्शन की तैयारी में बिहार पुलिस, DGP ने किया सभी IG-DIG को पटना तलब

लाइव सिटीज, पटना: बिहार पुलिस बड़े एक्शन की तैयारी में है. अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पूरा ब्लू प्रिंट तैयार है. इसको लेकर 27 मई को पुलिस मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है. डीजीपी ने इस बैठक के लिए तमाम आईजी और डीआईजी को पटना तलब किया है. बैठक की अध्यक्षता खुद डीजीपी करेंगे.

बैठक में डीजीपी वरीय अधिकारियों से सीधे सवाल पूछेंगे कि किन अपराधियों को अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चिह्नित किया गया है और अब तक कितनी संपत्ति जब्त या जब्ती के लिए प्रस्तावित की गई है.

इस बैठक में राज्य में होनेवाले अपराध की बिंदूवार समीक्षा होगी. एक से 20 मई के बीच रेंज के अंतर्गत आने वाले जिलों में घटित गंभीर आपराधिक मामलों जैसे हत्या, डकैती, लूट, आर्म्स एक्ट और पॉक्सो में कितने आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और कितने अब भी फरार हैं इसकी भी रिपोर्ट मांगी गयी है. डीजीपी पूर्व में निर्देश दे चुके हैं कि पुलिस पर हमला करने वालों को तुरंत चिह्नित कर सख्त कार्रवाई की जाए. अब यह भी परखा जाएगा कि जिलों ने उन निर्देशों पर क्या अमल किया.

  • अवैध संपत्ति- अपराध से अर्जित संपत्ति की जब्ती और संबंधित प्रस्तावों की स्थिति
  • सांप्रदायिक हिंसा और विधि व्यवस्था- कितने मामले लंबित और कितनी गिरफ्तारी हुई
  • पुलिस पर हमले और भीड़ हिंसा- कितने मामले लंबित, वैज्ञानिक साक्ष्य सहित केस की स्थिति
  • हर्ष फायरिंग- कितने केस दर्ज हुए, कितनों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की
  • विवेचना में लापरवाही- पुलिस पर हमले के मामलों में वैज्ञानिक साक्ष्य वाले मामलों की सूची अब तक क्यों नहीं भेजी गई
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home