HomeBiharBihar MLC Election Result : मोकामा में आतिशबाजी, मतगणना केंद्र से फूलों...

Bihar MLC Election Result : मोकामा में आतिशबाजी, मतगणना केंद्र से फूलों की माला पहन निकले नीरज कुमार

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधान परिषद की पटना की मतगणना के बीच बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. भाजपा के उम्मीदवार नवल किशोर यादव को डॉ. संजीव कुमार ने कड़ी चुनौती देते हुए उनके किले को ध्वस्त कर दिया है. शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सभी चार सीटों पर नतीजे आ चुके हैं जिसमें तिरहुत शिक्षक सीट पर बीजेपी, दरभंगा शिक्षक सीट पर जन सुराज, पटना शिक्षक निर्वाचन सीट पर आरजेडी के डॉ संजीव कुमार और सारण शिक्षक सीट पर निर्दलयी प्रत्याशी राहुल राज ने बाजी मारी है. बाकी स्नातक सीट पर मतगणना जारी है.

वहीं, मोकामा में जश्न: पूर्व सांसद सूरजभान सिंह के आवास के पास नीरज कुमार की संभावित जीत पर सुबह से गूंज रही आतिशबाजी.

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना केंद्र से फूलों की माला पहनकर बाहर निकलने के बाद नीरज कुमार ने कहा कि उन्हें अभी बहुत सारे काम करने हैं और जनता ने उनके काम पर भरोसा जताते हुए उन्हें फिर से समर्थन दिया है. उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना और युवाओं को नौकरी देने की घोषणा उनके नेता पहले ही कर चुके हैं. अब इन घोषणाओं को जमीन पर उतारने का काम किया जाएगा।

नीरज कुमार ने अपनी जीत को जनता की जीत बताते हुए कहा कि लोगों ने उनके काम पर मुहर लगाई है. वहीं, अनंत सिंह के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि वे कसम नहीं खाते, बल्कि पढ़े-लिखे व्यक्ति हैं. कौन कसम खाता है और कौन क्या कहता है, इसका हिसाब पार्टी और जनता करती है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home