HomeBiharकोर्ट में पेश हुए बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, बाहर आते...

कोर्ट में पेश हुए बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, बाहर आते ही कह दिया, मामला क्या है ?

लाइव सिटीज, पटना: 2014 के लोकसभा चुनाव से जुड़े आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में गुरुवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कुल पांच आरोपितों के विरुद्ध आरोप गठित किया गया।

इसको लेकर उप मुख्यमंत्री सहित सभी पांच आरोपित मुंगेर के अपर मुख्य अधिकारी द्वितीय पंकज कुमार के न्यायालय में उपस्थित हुए।जहां न्यायालय ने बिना प्रशासनिक स्वीकृति के आम सभा आयोजित करने तथा जुलूस निकालने के मामले में आरोप सभी पांचों के विरुद्ध गठित किया गया।

हालांकि, इस मामले में कुल आठ लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया गया था। इसमें से तीन लोग की मृत्यु हो चुकी है। इसमें दो पूर्व विधायक नेता चौधरी और गणेश पासवान सहित एक अन्य आरोपित शामिल हैं।वहीं, जिन पांच लोगों के खिलाफ आरोप गठित किया गया है उसमें उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उदय नारायण चौधरी, समीर मधुकर, दिवाकर तथा योगेंद्र शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home