HomeBiharबडी खबर: पूर्व विधायक गुलाब यादव के आवास पर ईडी की छापेमारी

बडी खबर: पूर्व विधायक गुलाब यादव के आवास पर ईडी की छापेमारी

लाइव सिटीज, मधुबनी: आज सुबह ईडी की टीम झंझारपुर के पूर्व विधायक और लोकसभा चुनाव में बसपा के प्रत्याशी रहे गुलाब यादव के गांव लखनौर प्रखंड के गंगापुर स्थित आवास पर पहुंची है।केंदीय पुलिस फोर्स भी साथ में है.बताया जा रहा है कि ईडी ने गुलाब यादव के पटना और पुणे स्थित ठिकाने पर भी छापेमारी की है.

गंगापुर में पूर्व विधायक, उनकी पत्नी विधान पार्षद अम्बिका गुलाब यादव और उनकी बेटी जिला परिषद अध्यक्ष बिंदु गुलाब आवास पर नही हैं.घर का केयर टेकर संदीप कुमार हैं जो घर के अंदर ही बताया जा रहा है.

आपको बता दें की गुलाब यादव झंझारपुर से वर्ष 2015 से 2020 तक विधायक रह चुके हैं. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा के बेटे सह वर्तमान में बिहार सरकार में उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा को चुनाव में हराया था. उसके बाद उन्होंने वर्ष 2019 विधायक रहते हुए आरजेडी के टिकट पर लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था.गुलाब यादव 2019 का चुनाव करीब 3 लाख से अधिक वोट से हार गए थे. उसके बाद उनकी बेटी बिंदु गुलाब यादव 2021 में जिला परिषद में चुनाव जीतकर 3 जनवरी 2022 को जिला परिषद की अध्यक्ष बनीं. साथ ही उसी वर्ष अप्रैल 2022 में ही गुलाब यादव की पत्नी अंबिका गुलाब यादव भी मधुबनी से एमएलसी चुनी गईं. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home