HomeBiharचुनाव से पहले वीआईपी और आरजेडी को बड़ा झटका , इन नेताओं ने...

चुनाव से पहले वीआईपी और आरजेडी को बड़ा झटका , इन नेताओं ने थाम लिया कमल

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों के ऐलान के साथ ही नामांकन का दौर जारी है. लेकिन महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर मतभेद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच बीजेपी ने वीआईपी और आरजेडी को बड़ा झटका दिया है

VIP के प्रदेश प्रवक्ता और जिला पार्षद राजेश सहनी, बिट्टू पासवान और पूर्व मुखिया राजेश प्रजापति सैकड़ों समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता की शपथ दिलाई और उनका स्वागत किया. सोशल मीडिया एक्स पर दिलीप जायसवाल ने पोस्ट करते हुए सभी का स्वागत किया है. साथ ही सभी वीआईपी नेताओं की तस्वीर भी साझा की है

दिलीप जायसवाल ने कहा कि VIP पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश सहनी जी, VIP पार्टी के वरिष्ठ नेता बिट्टू पासवान और पूर्व मुखिया और VIP पार्टी के नेता राजेश प्रजापति को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई गई. मैं सभी साथियों का भाजपा परिवार में हृदयपूर्वक स्वागत करता हूं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home