HomeBiharबिहार-यूपी को जोड़ने वाले एक और निर्माणाधीन पुल पर संकट, चखनी घाट...

बिहार-यूपी को जोड़ने वाले एक और निर्माणाधीन पुल पर संकट, चखनी घाट पर धंसा पिलर

लाइव सिटीज, बक्सर: बिहार में पिछले कुछ समय से लगातार निर्माणाधीन और पुराने पुलों के क्षतिग्रस्त होने का सिलसिला थम नहीं रहा है. अब इसी कड़ी में बिहार और उत्तर प्रदेश की सीमा को जोड़ने वाले एक बेहद महत्वपूर्ण निर्माणाधीन पुल को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. यूपी-बिहार सीमा के नजदीक भटनी क्षेत्र में खनुआ नदी के चखनी घाट पर बन रहे पुल का एक पिलर धंसने की खबर है. इस घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने निर्माण की गुणवत्ता की पोल खोलकर रख दी है.

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पुल निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है, जिसके कारण पिलर धंसा है. लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश और डर है कि यदि समय रहते इन तकनीकी खामियों को दूर नहीं किया गया, तो भविष्य में यहां कोई बड़ा हादसा हो सकता है. वीडियो सामने आने के बाद पुल निर्माण की क्वालिटी को लेकर चौतरफा सवाल उठने लगे हैं.

यह पुल दोनों राज्यों के सीमावर्ती इलाकों के लिए लाइफलाइन माना जा रहा है. वर्तमान में खनुआ नदी पर पुल न होने की वजह से उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को एक-दूसरे के क्षेत्र में जाने के लिए करीब 20 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है. चखनी घाट पर आवाजाही के लिए लोग बरसात के दिनों में नाव और अन्य दिनों में पानी कम होने पर लकड़ी के अस्थायी पुल का सहारा लेते हैं, जिससे हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है. भाटपार रानी के विधायक सभाकुंवर कुशवाहा के प्रयासों से स्वीकृत यह पुल करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से सेतु निगम द्वारा बनाया जा रहा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments