लाइव सिटीज, पटना: बांकीपुर में होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार का शोर थम चुका है। अब कल यानी 30 जुलाई को बीजेपी के गढ़ बांकीपुर में मतदान होगा। सुबह 7:00 से शाम के 5:00 बजे तक लोग वोट डाल सकेंगे। इसको लेकर प्रशासनिक स्तर से भी तैयारी पूरी कर ली गई है।
बांकीपुर विधानसभा में कुल 3,79,616 मतदाता हैं, जो कुल 25 प्रत्याशियों की भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 200060 पुरुष वोटर, 179533 महिला वोटर, ट्रांसजेंडर वोटर 23 और ओवरसीज वोटर 14 हैं।
30 जुलाई को होने वाले मतदान के लिए सभी 422 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग और लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था है। केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बलों की 14 कंपनियां लगाई गई हैं। 9 फ्लाइंग स्क्वॉड, 18 स्टैटिक सर्विलांस टीम, 6 वीडियो सर्विलांस टीम, 3 वीडियो व्यूइंग टीम और 42 सेक्टर पदाधिकारी तैनात किए गए हैं।
