HomeBiharबिहार में 4 अगस्त को होगा आंदोलन, NSUI के अध्यक्ष विनोद जाखड़...

बिहार में 4 अगस्त को होगा आंदोलन, NSUI के अध्यक्ष विनोद जाखड़ का ऐलान, अभ्यर्थियों से की ये अपील

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में एक बार फिर आंदोलन होने वाला है. यह आंदोलन NSUI की तरफ से 4 अगस्त को किया जाएगा. NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने बुधवार को यह जानकारी दी. इस तरह से एक बार फिर सैंकड़ों की संख्या में छात्र सड़क पर उतरेंगे. विनोद जाखड़ ने इस आंदोलन में टीआरई-4 के अभ्यर्थियों से समर्थन की अपील की.

NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा, बिहार में 4 अगस्त को एनएसयूआई बड़ा आंदोलन करेगी. टीआरई-4 के एग्जाम को लेकर अब तक सरकार की तरफ से कोई भी विज्ञापन जारी नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि हम टीआरई-4 के अभ्यर्थियों के साथ हैं.

आगे उन्होंने कहा कि आपसे अपील है कि चाहे विज्ञप्ति जारी करवाना हो, चाहे रिजल्ट समय पर निकलवाना हो, चाहे भर्तियां निकलवानी हो, बेरोजगार को रोजगार दिलवाना हो या फिर पेपर लीक के खिलाफ आवाज उठाना हो. इन सबके लिए 4 अगस्त को बड़ा आंदोलन करेंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments