HomeBiharअभी जेल में ही कटेगी अनंत सिंह की रात, बाहुबली की जमानत...

अभी जेल में ही कटेगी अनंत सिंह की रात, बाहुबली की जमानत याचिका पर कोर्ट ने क्या कहा?

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के मोकामा गोली कांड में बाहुबली अनंत सिंह को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक को अभी जेल में ही रात काटनी होगी। छोटे सरकार (अनंत सिंह) की जमानत याचिका पर पटना के MP-MLA कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पुलिस से केस डायरी की मांग कर दी । कोर्ट ने कहा कि बिना केस डायरी देखे जमानत नहीं दी जा सकती है।

बिहार के मोकामा से पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह ने 24 जनवरी को बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किया था। जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। गुरुवार, 30 जनवरी को बाहुबली की जमानत याचिका पर पटना के एमपी एमएलए के विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई। मगर कोर्ट से उन्हें जमानत नहीं मिली। अनंत सिंह के वकील की ओर जमानत की मांग की गई। मगर दोनों पक्षों को सुनने के बाद जज ने पुलिस से केस डायरी की मांग की है।

बता दें कि पूर्व विधायक अनंत सिंह पिछले दिनों मौकाम के नौरंगा गांव में हुई फायरिंग मामले में आरोपित है। गैंगवार की घटना में छोटे सरकार ऊर्फ अनंत सिंह खुद 24 जनवरी को बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किया था। आत्मसमर्पण के बाद अनंत सिंह को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया। उन्हें अभी बेऊर जेल में ही रात काटनी होगी। मोकामा गोली कांड में पुलिस ने गैंगस्टर सोनू समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home