लाइव सिटीज, पटना: राजनीति में आने वाली महिलाओं को लेकर जब से पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने आपत्तिजनक बयान दिया है, तब से उन पर चौतरफा हमला जारी है. इसी बीच मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने उन पर जोरदार हमला बोला है. इस विवाद में उन्होंने रंजीत रंजन को भी घसीट लाया है.
अनंत सिंह ने तगा कहा कि असल में पप्पू यादव पागल हो गए हैं, इसीलिए इस तरह से बयान देते रहते हैं. उन्होंने उनकी पत्नी रंजीत रंजन को इस विवाद में घसीटते हुए पूछा कि पूर्णिया सांसद बताएं कि उनकी पत्नी कहां है?
बाहुबली विधायक ने कहा कि जब पप्पू यादव कहते हैं कि 90 फीसदी महिलाएं राजनीति में आने के लिए बेड का सहारा लेती हैं तो पहले पप्पू यादव अपने पत्नी से तो पूछें वह कैसे गईं थीं? किसके जरिये राजनीति में आगे बढ़ीं?
पहले पप्पू यादव अपने पत्नी से तो पूछे कि वह कैसे गई थी. वह सभी महिलाओं को कह रहे हैं. पहले अपनी पत्नी से पूछे कि कितने खटिया पर सोई है?
