HomeBiharऐश्वर्या राय ने पूछा- 'जब सबकुछ पता था तो मेरी शादी क्यों...

ऐश्वर्या राय ने पूछा- ‘जब सबकुछ पता था तो मेरी शादी क्यों कराई? मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की?’

लाइव सिटीज, पटना: तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) की गर्लफ्रेंड का मामला सामने आने के बाद अब उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय सोमवार को प्रेस से रू-ब-रू हुई हैं. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने लालू परिवार पर निशाना साधा और कई सवाल दाग दिए. उन्होंने पत्नी होने के नाते कई जायज सवाल लालू फैमली से पूछे हैं. ऐश्वर्या राय ने साफ कहा कि जब सबको पता था, तो मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की गई. 

ऐश्वर्या राय ने कहा कि जब सबको तेजप्रताप यादव के बारे में पता था तो मेरी शादी क्यों करवाई गई. मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की? वहीं तेजप्रताप को पार्टी और परिवार से निकाले जाने पर कहा कि ये सब इलेक्शन को लेकर ड्रामा है. हमको सब मीडिया से पता चला है. कोई अलग-अलग नहीं है. सब मिले हुए हैं. राबड़ी देवी कल भी गई होंगी और बोली होंगी की परेशान न हो चुनाव हो जाए तो हम सब ठीक कर देंगे.

ऐश्वर्या राय ने आगे कहा, “उनसे पूछिए जब मुझे मारा गया तो न्याय कहां गया था?, उनसे पूछिए की मेरा क्या होगा? इन्होंने तो बोला हैं न 12 साल की बात है. लालू जी और राबड़ी जी को सब पता होगा. ये लोग नाटक कर रहें है कि निकाल दिया सामाजिक न्याय कर दिया, पर हमारा न्याय कहां है? अब हमें नहीं उन्हें जवाब देना होगा, हम तो लड़ ही रहे हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home