HomeBiharजीविका दीदियों को बड़ी सौगात, 10 हजार के बाद अब मिलेगी 20...

जीविका दीदियों को बड़ी सौगात, 10 हजार के बाद अब मिलेगी 20 हजार की दूसरी किस्त

लाइव सिटीज, पटना: बिहार की जीविका दीदियों के लिए राहत और खुशखबरी वाली खबर सामने आई है। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सरकार की ओर से सहायता राशि की अगली किस्त देने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।पहले चरण में जीविका दीदियों को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई थी। अब इसके बाद दूसरी किस्त के तौर पर 20 हजार रुपये की राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

दूसरी किस्त के लिए लाभुकों के चयन में कई मानक तय किए गए हैं। इसमें यह देखा जाएगा कि पहले मिली 10 हजार रुपये की राशि का उपयोग जीविका दीदी ने निर्धारित आर्थिक गतिविधि या व्यवसाय में किया है या नहीं।साथ ही आवेदक पर पहले से कोई ऋण लंबित है या नहीं, स्वयं सहायता समूह की बैठकों में उसकी नियमित भागीदारी है या नहीं और दूसरी किस्त मिलने के बाद राशि का उपयोग किस व्यवसाय में किया जाएगा, इसकी जानकारी भी ली जा रही है।

दूसरी किस्त की राशि का इस्तेमाल पहले से चल रहे कारोबार को विस्तार देने में किया जा सकता है। इसके अलावा जीविका दीदी अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार नया व्यवसाय भी शुरू कर सकती हैं। इससे छोटे कारोबार को पूंजी मिलने के साथ ग्रामीण महिलाओं की आय बढ़ाने का रास्ता मजबूत होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments