HomeBiharBPSC TRE 4 के लिए नोटिफिकेशन जारी, 32,388 पदों पर शिक्षकों की...

BPSC TRE 4 के लिए नोटिफिकेशन जारी, 32,388 पदों पर शिक्षकों की होगी बहाली

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में प्रोटेस्ट के बीच चौथे चरण बीपीएससी TRE -4 की शिक्षक भर्ती को लेकर नोटिफिकशन जारी हो गया.कुल 32,388 पदों पर भर्ती होगी. हालांकि परीक्षा तारीख घोषित नहीं की गई है. एक सितंबर से 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि निर्धारित की गई है.

कुल 32388 पदों पर रिक्तियां घोषित

कुल 32388 पदों पर रिक्तियां घोषित की गई हैं। इस शिक्षक भर्ती के लिए आयोग 1 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू करेगा। एप्लिकेशन फॉर्म लिंक खुलने के बाद अभ्यर्थी फॉर्म अप्लाई कर सकेंगे। बता दें कि बिहार चतुर्थ श्रेणी की इस भर्ती में विज्ञापन संख्या 14/2026 के अंतर्गत आवेदन लिए जाएंगे। आयोग ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इससे जुड़ा नोटिस भी जारी कर दिया है। जिसमें फॉर्म भरने की तारीख से लेकर फीस से जुड़ी जानकारी भी दी गई है।

किन पदों पर किसी वैकेंसी 2026

बीपीएससी टीआरई 4.0 भर्ती के तहत प्राथमिक लेवल पर यानी कक्षा (1-5 तक) 3847, मध्य (कक्षा 6-8) तक 8563 पद, माध्यमिक (कक्षा 9-10) उच्च माध्यमिक (कक्षा 11-12) में 16101 पदों पर बहाली की जाएगी। स्कूल टीचर की डिस्ट्रिक्ट वाइज, सब्जेक्टवाइज और कैटेगिरी वाइज वैकेंसी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से चेक की जा सकती है।

TRE 4.0 नियुक्ति के लिए अनिवार्य

विद्यालय अध्यापक की नौकरी के लिए अभ्यर्थी राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा समय-समय पर निर्धारित शैक्षणिक योग्यताएं पूरी करता हो। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए। प्राथमिक लेवल टीचर को सीटीईटी पेपर-1 या बीटेट पेपर-1, मध्य विद्यालय शिक्षकों को सीटेट पेपर-II, बीटेट पेपर-II, माध्यमिक विद्यालय एंव विशेष विद्यालय अध्यापक के लिए एसटीईटी पेपर-I और उच्च माध्यमिक विद्यालय अध्यापक वर्ग (11 से 12) के लिए एसटेट पेपर-II उत्तीर्ण होना चाहिए

दो चरणों में चयन प्रक्रिया

प्रारंभिक परीक्षा: प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा सामान्य अध्ययन विषय की होगी। जिसमें सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकृति के बहुविकल्पिय होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। जिसमें 150 अंक आएंगे। हर सवाल 01 अंक का होगा। इसमें 1/3 की निगेटिव मार्किंग भी रहेगी। प्रीलिम्स केवल जांच परीक्षा होगी।

  • मुख्य परीक्षा: बिहार टीआरई 4.0 मुख्य परीक्षा भी वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। जिसमें 150 सवाल आएंगे। कक्षा 1-5 तक के शिक्षकों के लिए दो भाग, मध्य विद्यालय (कक्षा 6-8) तक में तीन भाग, कक्षा 9-10 में तीन भाग, 11-12वीं कक्षा में भी तीन भागों में मुख्य परीक्षा की जाएगी। हर सवाल के लिए 5 विकल्प मौजूद रहेंगे। जिसमें एक विकल्प चुनना होगा। अगर अभ्यर्थी किसी भी ऑप्शन को नहीं चुनना चाहता तो विकल्प E भरना होगा। इसे न भरने की स्थिति में भी निगेटिव मार्किंग लगेगी।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments