HomeBiharमेले से लौट रहे परिवार के साथ सड़क पर बरपा कहर, मां-बेटी...

मेले से लौट रहे परिवार के साथ सड़क पर बरपा कहर, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत

लाइव सिटीज, औरंगाबाद: औरंगाबाद जिले में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गोह थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-120 पर हुई, जहां मेले से लौट रही एक कार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में सवार सभी लोग अरवल जिले के प्रसिद्ध मोसरमा मेले से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान दाउदनगर थाना क्षेत्र के हिछन बिगहा गांव निवासी ममता कुमारी (45), उनकी पुत्री चुलबुल कुमारी (18) तथा उपहारा थाना क्षेत्र के डड़वा गांव की खुशी कुमारी (17) के रूप में हुई है।हादसे के वक्त कार में कुल सात लोग सवार थे। दुर्घटना में मुस्कान कुमारी (14), समर कुमार (12) और संगीता देवी (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले स्थानीय स्तर पर उपचार दिया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मुस्कान और समर की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments