HomeBiharबिहार में 6 IAS अधिकारियों को तबादला, देखें पूरी लिस्ट

बिहार में 6 IAS अधिकारियों को तबादला, देखें पूरी लिस्ट

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बदलाव किया गया है. सरकार ने 6 IAS अधिकारियों को नई जगह भेजने का फैसला लिया है. शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई.

इस फेरबदल में 2011 बैच के IAS अधिकारी उज्ज्वल कुमार सिंह की जिम्मेदारी बदली गई है. वे अभी पशुपालन विभाग के निदेशक थे. अब उन्हें ग्रामीण विकास विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है. पशुपालन विभाग की जिम्मेदारी अब उनके पास नहीं रहेगी. इस विभाग में सरकार ने दूसरे अधिकारी की नियुक्ति कर दी है.

2012 बैच के IAS अधिकारी श्रीकांत शास्त्री को पशुपालन विभाग का निदेशक बनाया गया है. वे फिलहाल किसी पद पर तैनात नहीं थे.श्रीकांत शास्त्री इससे पहले बेगूसराय के डीएम रह चुके हैं. पिछले सप्ताह ही उन्हें इस पद से हटाया गया था. अब सरकार ने उन्हें पशुपालन विभाग की जिम्मेदारी सौंप दी है.

सीवान के पूर्व जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय को भी नई पोस्टिंग मिली है. 2017 बैच के IAS अधिकारी मैत्रेय अब सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में अपर सचिव के तौर पर काम करेंगे.उनकी नई जिम्मेदारी सीधे तौर पर सरकार की सूचना और जनसंपर्क व्यवस्था से जुड़ी होगी.

2018 बैच के IAS अधिकारी नितिन कुमार सिंह को माध्यमिक शिक्षा निदेशक बनाया गया है. वे भी अभी नई पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे थे.सरकार ने अब उन्हें माध्यमिक शिक्षा से जुड़ी जिम्मेदारी दी है. उनकी नई पोस्टिंग शिक्षा विभाग में हुई है.

नवादा में विकास से जुड़े काम संभाल रहीं DDC नीलिमा साहू का भी तबादला कर दिया गया है. 2021 बैच की IAS अधिकारी नीलिमा साहू को अब स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है. यानी नवादा में उनकी जगह अब दूसरी अधिकारी जिम्मेदारी संभालेंगी.कैमूर की DDC दिव्या शक्ति को भी नई जिम्मेदारी दी गई है. 2022 बैच की IAS अधिकारी अब उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग में आयुक्त के पद पर काम करेंगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home