HomeBiharबिहार में लिट्टी-चोखा के साथ दूध पीने से 3 बच्चों की मौत,...

बिहार में लिट्टी-चोखा के साथ दूध पीने से 3 बच्चों की मौत, रक्षाबंधन पर ननिहाल आए थे मासूम

लाइव सिटीज, अरवल: पटना जिले में दूध पीने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई है. घटना पालीगंज के कलेर प्रखंड के मसदपुर गांव की है. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है.

मृतक के परिवार वाले अरवल जिले के रहने वाले हैं. रक्षाबंधन पर सभी बच्चे अपनी मां के साथ पटना के खिड़ी गांव ननिहाल आए थे. ननिहाल में परिजन दूसरे घर से प्रतिदिन दूध खरीद कर लाते थे. मृतक के परिजन ने बताया कि खाना खाने के बाद दूध पीया. रात में पेट दर्द हुआ और मौत हो गई.

जानकारी मिलने के बाद सभी बच्चों को पालीगंज अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया, लेकिन बच्चों का पेट दर्द ठीक नहीं हुआ. कुछ देर बाद डॉक्टर ने बताया कि यहां ठीक नहीं होगा. इन्हें अस्पताल ले जाइये. अस्पताल ले जाने के दौरान दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि तीसरे की मौत पीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गई.

मृत बच्चों की पहचान 5 वर्षीय विकास कुमार, 3 वर्षीय मोहित कुमार, 6 वर्षीय निधि कुमारी के रूप में हुई है. बच्चों के पिता मोहन ठाकुर गुजरात में प्राइवेट नौकरी करते हैं. घटना का पता चलने के बाद मोहन ठाकुर और मां मीरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home