HomeBiharसासाराम स्टेशन के पास मालगाड़ी डिरेल, दिल्ली-हावड़ा रूट प्रभावित, तमाम ट्रेनें जहां-तहां...

सासाराम स्टेशन के पास मालगाड़ी डिरेल, दिल्ली-हावड़ा रूट प्रभावित, तमाम ट्रेनें जहां-तहां खड़ी

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बिहार के सासाराम स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए. इस हादसे के बाद दिल्ली-हावड़ा रेल रूट बाधित हुआ है. तकरीबन दर्जन भर गाड़ियां जहां-तहां खड़ी हो गई हैं. मिल रही जानकारी के मुताबिक दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल अंतर्गत कुम्भउ स्टेशन के पास यह हादसा हुआ जब मालगाड़ी के 22 डिब्बे पटरी से उतर गए. जिसकी वजह से अप एंड डाउन दोनों रूट प्रभावित हुआ है.

फिलहाल डीडीयू रेल मंडल से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है. साथ ही अधिकारियों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है. दिल्ली-हवड़ा रूट व्यस्ततम रूट है. अब अधिकारी जल्द से जल्द ट्रैक को खाली करवाकर ट्रेनों का संचालन सुचारू करवाने के प्रयास में जुटे हैं. बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद से कुछ ट्रेनों का रूट भी बदला जा रहा है.

हादसे के कारण ये ट्रेनें प्रभावित 

1- 12321 हावड़ा मुंबई मेल

2- 13009 हावड़ा देहरादून एक्सप्रेस

3- 12260 बीकानेर सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस

4-  12444 आनंद विहार हल्दीया एक्सप्रेस

5- 03360 वाराणसी बरकाकाना पेसेंजर

6- 12311 कालका मेल

7- 12987 सियालदह अजमेर एक्सप्रेस

8- 12307 हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home