लाइव सिटीज, पटना: पटना स्नातक निर्वाचन सीट में जदयू और जन सुराज समर्थित प्रत्याशी अनुज कुमार के बीच चर्चित मुकाबला हो रहा है. अनंत सिंह इस मुकाबले में अनुज सिंह को समर्थन दे रहे हैं. इस वजह से वो पार्टी से भी निकाले जा चुके हैं. इस सीट पर मतगणना के रुझानों में जदयू के नीतज कुमार आगे चल रहे थे. हालांकि शाम में अनंत सिंह मीडिया के सामने आए हैं. उन्होंने अभी भी अपनी जीत का दावा किया है. कहा है कि हम जीत रहे हैं. दुनिया क्या कहती है, इससे हमको मतलब नहीं है. जो हम कह रहे हैं वही सत्य है.
दरअसल, बिहार विधान परिषद चुनाव के दौरान मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी से बगावत कर दी और पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ चुनाव में गोलबंदी करने लगे। पटना स्नातर निर्वाचन सीट से जन सुराज उम्मीदवार अनुज सिंह का समर्थन करते हुए नीरज कुमार के खिलाफ चुनाव प्रचार करने लगे।
जेडीयू की तरफ से लगातार हो रहे एक्शन पर अनंत सिंह ने कहा कि हमको कोई परेशानी नहीं है। आवास खाली करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि खाली कर देंगे। पार्टी जो भी निर्णय लेगा हम तैयार हैं। जनता मालिक है, भगवान है। एक महीना का टाइम मिला है न, हमको दरकार नहीं है।
