HomeBiharपटना के मनेर में पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या: बचाने पहुंचे...

पटना के मनेर में पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या: बचाने पहुंचे प्रखंड प्रमुख पति को भी मारी गोली, दो बाइक से आए थे चार अपराधी

लाइव सिटीज, पटना: पटना के मनेर थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां वयापुर इलाके में अपराधियों ने दुस्साहसिक तरीके से गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है. इस डबल शूटआउट में बदमाशों ने प्रखंड प्रमुख के पति और पैक्स अध्यक्ष को निशाना बनाया.

इस गोलीकांड में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भानु की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि प्रखंड प्रमुख के पति पिंटू कुमार उर्फ प्वाइजन गंभीर रूप से घायल हैं. उनका इलाज दानापुर के सगुना मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है. इस दुस्साहसिक वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

पिंटू कुमार उर्फ प्वाइजन और पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भानु अपने दलान पर बैठे हुए थे. इसी दौरान दो बाइकों पर सवार होकर चार अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे. बदमाशों ने दोनों को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने मौके पर करीब एक दर्जन राउंड गोलियां चलाईं. गोलियां लगने से दोनों लहूलुहान होकर गिर पड़े.

इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में इलाज के दौरान पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भानु ने दम तोड़ दिया. वहीं, प्रखंड प्रमुख पति पिंटू कुमार उर्फ प्वाइजन की जांघ में गोली लगी है और उनका इलाज जारी है.

इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है. पुलिस राजनीतिक रंजिश और पंचायत स्तर के विवादों को लेकर गहराई से जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि प्रखंड प्रमुख के पति और उनके रिश्तेदार पैक्स अध्यक्ष को एक साथ निशाना बनाए जाने के पीछे असली वजह क्या थी. पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home