लाइव सिटीज, पटना: दिल्ली में SIR और फॉर्म 6 में कथित रूप से संशोधन को लेकर विपक्षी सांसदों का दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर हमलावर है. रातभर चले सियासी संग्राम के बाद एक बार फिर कांग्रेस रणनीति बनाने जा रही है. इसके लिए कांग्रेस ने लंच पर सभी विपक्षी दलों को बुलाया है. जिसमें आरजेडी भी शामिल हुई है.
आरजेडी के राज्यसभा सांसद ने मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए चुनाव आयोग को झूठा बताया. जब मीडिया कर्मियों ने सवाल पूछा कि चुनाव आयोग ने पत्र जारी कर कहा है कि उनसे प्रदर्शनकारी सांसदों ने मिलने का समय नहीं मांग था. सवाल सुनते ही मनोज झा ने तुरंत जवाब दिया और कहा कि चुनाव आयोग झूठा है.
आपने सवाल पूछा, वहां लंच होगा, हो सकता है कि कुछ लॉन्च भी हो जाए. झूठे आदमी पर मुझसे क्यों झू़ठ बुलवाओगे. झूठ है. अब तो सुप्रीम कोर्ट ने कह दिया कि चुनाव आओग झूठा है. खड़गे जी के यहां जा रहा हूं वहां पर लंच होगा और कुछ लॉन्च भी होगा.
दरअसल, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे जनपथ स्थित सागर रत्न रेस्टोरेंट पहुंचे हुए हैं, वह CEC के मुद्दे पर बुलाई गई विपक्षी सांसदों की लंच मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे. उसी मीटिंग में शामिल होने के लिए आरजेडी की ओर से मनोज झा प्रतिनिधि कर रहे हैं.
