HomeBiharतेजस्वी के लोकभवन मार्च पर प्रशांत किशोर का तंज, बोले- विपक्ष के...

तेजस्वी के लोकभवन मार्च पर प्रशांत किशोर का तंज, बोले- विपक्ष के नेता का काम है सरकार के खिलाफ आवाज उठाना

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के लोकभवन मार्च को लेकर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने तेजस्वी यादव के आंदोलन को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी का हिस्सा बताया और कहा कि उन्हें ऐसे मुद्दों पर सरकार के खिलाफ आवाज उठाते रहना चाहिए।

प्रशांत किशोर ने कहा कि विपक्ष के नेता का काम ही सरकार की नीतियों और फैसलों पर सवाल उठाना है। इसलिए तेजस्वी यादव को इस तरह के मार्च और विरोध-प्रदर्शन रोज करने चाहिए। उनके मुताबिक, अगर विपक्ष सरकार के कामकाज पर सवाल नहीं उठाएगा तो लोकतंत्र में सवाल खड़े होंगे।

दरअसल, बुधवार को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आरजेडी ने पटना में लोकभवन मार्च निकाला था। यह प्रदर्शन छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों, कथित पेपर लीक, बेरोजगारी और सिवान में छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई फायरिंग के मामले को लेकर किया गया था।
मार्च के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की और स्थिति बिगड़ने पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में भी लिया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments