HomeBiharराजभवन मार्च से पहले लालू यादव आगे आए, 19 अगस्त को अभ्यर्थियों...

राजभवन मार्च से पहले लालू यादव आगे आए, 19 अगस्त को अभ्यर्थियों से एकजुट होने की अपील की

लाइव सिटीज, पटना: बिहार की राजधानी पटना में अभ्यर्थियों का आंदोलन शुरू होने जा रहा है. बिहार स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष और छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में गर्दनीबाग धरनास्थल पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा. आंदोलन को ‘छात्र न्याय सत्याग्रह’ नाम दिया गया है.अभ्यर्थियों की प्रमुख मांगों में BPSC TRE-4 का विज्ञापन जल्द जारी करना, लंबित प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रक्रिया तेज करना और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना शामिल है.

छात्र नेताओं ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के इस्तीफे की मांग भी उठाई है. इसके अलावा BSSC परीक्षा की तारीख घोषित करने, लाइब्रेरियन बहाली, BET, दारोगा और सिपाही भर्ती समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर भी अभ्यर्थी अपनी मांगें रखेंगे.

इस बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद अभ्यर्थियों के साथ आ गए हैं. उन्होंने 19 अगस्त को अभ्यर्थियों से एकजुट होने की अपील की है. लालू प्रसाद ने एक्स पर लिखा, ‘समस्त छात्र-युवा शक्ति पेपरलीक, बदहाल शिक्षा प्रणाली, पक्षपातपूर्ण बहाली प्रक्रिया और बेरोजगारी से त्रस्त है. लूट तंत्र से बनी दंभी सरकार उनकी लोकतांत्रिक मांगों को सुनने की बजाय AK-47 से गोलियां बरसाती है, यह अन्यायपूर्ण है. इस तानाशाही के विरुद्ध सभी 19 अगस्त को पटना में एकजुट हो.

आपको बता दें कि इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी 19 अगस्त को धरना देने की बात कही थी. तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था, RJD 19 अगस्त को पटना में मार्च निकालेगा. यह मार्च वीरचंद पटेल पथ स्थित पार्टी मुख्यालय से लोकभवन तक जाएगा. तेजस्वी यादव ने यह भी कहा था कि मार्च में पार्टी के सभी सांसद, विधायक, विधान पार्षद और कार्यकर्ता शामिल होंगे. उन्होंने साफ कहा कि बिहार को पुलिसिया स्टेट नहीं बनने दिया जाएगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments