HomeBiharअब AI बताएगा किस अस्पताल में खाली है बेड, बिहार में शुरू...

अब AI बताएगा किस अस्पताल में खाली है बेड, बिहार में शुरू होगा ‘स्मार्ट हेल्थ सिस्टम’

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक के जरिए और बेहतर बनाने की तैयारी चल रही है. स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बताया कि विभाग ऐसा AI आधारित सॉफ्टवेयर विकसित कर रहा है, जिससे राज्य के अलग-अलग अस्पतालों में उपलब्ध बेड और डॉक्टरों की जानकारी आसानी से मिल सकेगी. इसका मकसद मरीजों को समय पर सही अस्पताल तक पहुंचाना और इलाज में होने वाली देरी को कम करना है.

नए सिस्टम के जरिए ICU, वार्ड और सामान्य बेड की उपलब्धता का पता लगाया जा सकेगा. अगर किसी जिला अस्पताल से मरीज को मेडिकल कॉलेज या बड़े अस्पताल के लिए रेफर किया जाता है, तो डॉक्टर पहले यह देख सकेंगे कि वहां बेड खाली है या नहीं. अगर किसी एक संस्थान में जगह नहीं है तो दूसरे अस्पताल का विकल्प भी सामने होगा.

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि विभाग अलग-अलग जरूरतों के लिए कई सॉफ्टवेयर तैयार कर रहा है. AI के माध्यम से स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध संसाधनों की जानकारी जुटाने और उसकी निगरानी करने की व्यवस्था बनाई जा रही है. इससे मरीजों को रेफरल के दौरान इधर-उधर भटकने की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है.

निशांत कुमार के मुताबिक, अगर किसी सदर अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीज को आगे मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजना है, तो डॉक्टर AI सिस्टम के जरिए वहां बेड की स्थिति जान सकेंगे. अगर संबंधित मेडिकल कॉलेज में बेड उपलब्ध नहीं है, तो सिस्टम के जरिए दूसरे अस्पताल में जगह की जानकारी हासिल की जा सकेगी

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments