HomeBiharनवादा में फोर व्हीलर ने महिला को कुचलकर मारा, पोती से छेड़खानी...

नवादा में फोर व्हीलर ने महिला को कुचलकर मारा, पोती से छेड़खानी के विरोध में हत्या का आरोप

लाइव सिटीज, गया: गया-नवादा मुख्य मार्ग एसएच-82 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब 60 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई. मृतका की पहचान नवादा जिले के लाटावर गांव निवासी नवल सिंह की पत्नी विद्या देवी के रूप में हुई है.

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया. आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित हो गया.

परिजनों के अनुसार, विद्या देवी अपनी पोती के साथ तुंगी बाजार गई थीं. बाजार से लौटने के दौरान दोनों सड़क किनारे से गुजर रही थीं. इसी दौरान एक चार पहिया वाहन वहां पहुंचा. परिजनों का आरोप है कि वाहन पर सवार कुछ लोगों ने पहले उनकी पोती के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया. विद्या देवी और उनकी पोती ने इसका विरोध किया. परिजनों ने आरोप लगाया कि विरोध के बाद वाहन चालक ने विद्या देवी को कुचल दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments