HomeBiharबिहार में बिगड़ा मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश और...

बिहार में बिगड़ा मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ता दिख रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के पांच जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में रात तक आंधी के साथ भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। मौसम का मिजाज बिगड़ने के साथ ही कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है। लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका है। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी गई है।

राजधानी पटना में भी मौसम बदलने के संकेत हैं। शुक्रवार को पटना में न्यूनतम तापमान करीब 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में भी पटना समेत राज्य के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments