HomeBiharआज का मौसम: बिहार के 19 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट,...

आज का मौसम: बिहार के 19 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जानिए पटना का हाल

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के उत्तरी क्षेत्र के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. पूरे बिहार में मूसलाधार बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. साथ ही 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

पटना मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. जिनमें मुजफ्फरपुर, सारण, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्णिया, मधेपुरा, कटिहार, अररिया, सुपौल, सहरसा, किशनगंज, सिवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण शामिल हैं.

वहीं, अगले एक से तीन घंटों में अरवल, औरंगाबाद, भोजपुर, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, पटना, समस्तीपुर, सारण, शेखपुरा और वैशाली जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम गरज के साथ बारिश होने की संभावना है, साथ ही तेज़ हवा (हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे) चल सकती है.

पटना मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दक्षिण बिहार के कई जिलों में शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे, लेकिन फिलहाल झमाझम बारिश की संभावना नहीं है. इन इलाकों में 27 जुलाई से मानसून की बारिश लोगों को राहत देगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments