HomeBiharबिहार में EOU का बड़ा एक्शन, एक्साइज इंस्पेक्टर अंकेश के 5 ठिकानों...

बिहार में EOU का बड़ा एक्शन, एक्साइज इंस्पेक्टर अंकेश के 5 ठिकानों पर छापेमारी, पटना, मुंगेर और सिवान में एक साथ रेड

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिवान जिले में पदस्थापित एक्साइज इंस्पेक्टर अंकेश कुमार गोंड के खिलाफ छापेमारी शुरू की है. आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में EOU की टीम ने गुरुवार को उनके 5 अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ दबिश दी. यह कार्रवाई पटना, मुंगेर और सिवान स्थित ठिकानों पर की जा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार, अंकेश कुमार गोंड पर अपनी आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. EOU की जांच में प्रारंभिक तौर पर उन पर करीब 2 करोड़ 36 लाख रुपये से अधिक की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला सामने आया है. इसी आधार पर न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद छापेमारी की कार्रवाई की गई.

EOU की अलग-अलग टीमों ने सुबह से ही संबंधित ठिकानों पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. अधिकारियों ने दस्तावेज, संपत्ति से जुड़े कागजात, बैंक खातों की जानकारी और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड खंगालना शुरू किया है. इस छापेमारी के दौरान बरामद होने वाली संपत्ति और दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments