HomeBiharमां का आशीर्वाद लेकर BJP कैंडिडेट अभिषेक कुमार ने किया नॉमिनेशन, अब...

मां का आशीर्वाद लेकर BJP कैंडिडेट अभिषेक कुमार ने किया नॉमिनेशन, अब शुरू करेंगे जनसंपर्क

लाइव सिटीज, पटना: पटना की बांकीपुर सीट पर उपचुनाव होने वाला है. इसके लिए गुरुवार को बीजेपी के कैंडिडेट अभिषेक कुमार ने नामांकन किया. इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, सांसद रविशंकर प्रसाद समेत पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे. नामांकन से पहले अभिषेक कुमार ने मां का आशीर्वाद भी लिया था.

बीजेपी कैंडिडेट अभिषेक कुमार के आज के शेड्यूल की माने तो, नामांकन के बाद अभिषेक कुमार अब जनसंपर्क अभियान शुरू करेंगे. वे लोगों के बीच जायेंगे और उनसे वोट की अपील करेंगे. आशीर्वाद सभा को संबोधित करेंगे. इसके साथ ही डाकबंगला से पटना जंक्शन तक पैदल यात्रा भी करेंगे.

अभिषेक कुमार कायस्थ समाज से आते हैं. वे लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के संगठन से जुड़े रहे हैं. पार्टी के भीतर उनकी पहचान एक जमीनी, सक्रिय और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता की रही है. यही वजह है कि बीजेपी ने इस हाई-प्रोफाइल उपचुनाव में उन पर भरोसा जताया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments