लाइव सिटीज, पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) आज अपना 30वां स्थापना दिवस मना रहा है. 5 जुलाई 1997 को लालू प्रसाद यादव ने इस पार्टी का निर्माण किया था. हालांकि पार्टी ने इस बार स्थापना दिवस 1 जुलाई को ही मना लिया था, लेकिन आज इस विशेष मौके पर लालू प्रसाद यादव ने बिहार की जनता के नाम एक महत्वपूर्ण संदेश जारी किया है.
लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से बिहार के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने अपने संदेश में कहा कि 5 जुलाई का दिन विशेष महत्व रखता है क्योंकि आज ही के दिन अनेक वरिष्ठ साथियों के साथ मिलकर हमने गरीबों, शोषितों, दबे-कुचले वर्गों और अल्पसंख्यकों के हक की लड़ाई शुरू की थी.
” बिहार की जनता के नाम संदेश “
प्रिय साथियों,
आप सभी को राष्ट्रीय जनता दल के 30वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! बिहार के करोड़ों लोगों के लिए 5 जुलाई का दिन विशेष महत्व रखता है क्योंकि 1997 को आज ही के दिन अनेक वरिष्ठ साथियों के साथ मिलकर हमने गरीबों, शोषितों, दबे कुचले…<=”” p>— lalu prasad yadav (@laluprasadrjd) July 5, 2026
लालू प्रसाद ने कहा कि बिहार में व्याप्त सामाजिक एवं आर्थिक असमानता को खत्म करने के लिए राजद के असंख्य कार्यकर्ताओं ने त्याग और बलिदान की अनूठी मिसाल कायम की है. पार्टी के प्रति समर्पित इन कार्यकर्ताओं के खून-पसीने से ही संगठन का विस्तार संभव हुआ है. मैं ऐसे तमाम समर्पित नेताओं और साथियों को सलाम करता हूं.
