HomeBiharबिहार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर.. उड़े परखच्चे,...

बिहार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर.. उड़े परखच्चे, तीन की मौत

लाइव सिटीज, भोजपुर: जिले के बिहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अमराई नवादा के पास रविवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जाकर टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए. हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही बिहिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. तीन मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments