लाइव सिटीज, पटना: बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार के समर्थन में पटना में पोस्टर लगे. जनता दल यूनाइटेड (JDU) के ऑफिस के बाहर लगे इन पोस्टर्स में नीतीश कुमार को ‘भारत रत्न’ देने की मांग की गई. इसके साथ ही पोस्टर में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को ‘फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार’ बताया गया.
पोस्टर में नीतीश कुमार के 20 साल के कार्यकाल को बेमिसाल बताते हुए उन्हें जनसेवा की स्वर्णिम मिसाल कहा गया. मालूम हो कि इससे पहले भी कई बार नीतीश कुमार को भारत को सर्वोच्च सम्मान देने की मांग की जा चुकी है
पोस्टर में लिखा गया है कि “नीतीश सेवक मांग रहा है… अब भारत रत्न सम्मान.” पोस्टर में एक और बात चर्चा का विषय बनी हुई है. इसमें मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार को फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार बताया गया. पोस्टर में यह भी लिखा गया है कि “नीतीश जी का मिशन अधूरा… निशांत कुमार ही करेंगे पूरा.”
हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग उठी हो. इससे पहले जनवरी 2026 में जदयू के वरिष्ठ नेता के.सी. त्यागी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर नीतीश कुमार को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करने की मांग की थी. उन्होंने अपने पत्र में कहा था कि समाजवादी आंदोलन के बचे हुए अनमोल रत्न नीतीश कुमार भारत रत्न के योग्य
