लाइव सिटीज, पटना: आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव शुक्रवार शाम पटना पहुंच गए हैं. राजधानी पहुंचने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने इस भेंट को बेहद आत्मीय और सार्थक मुलाकात बताते हुए कहा कि बिहार की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के साथ-साथ जनकल्याण से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई.
बिहार में ईशा फाउंडेशन कई सामाजिक और जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय है. इन्हीं परियोजनाओं और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी मुख्यमंत्री और सद्गुरु के बीच बातचीत हुई. माना जा रहा है कि राज्य में पर्यावरण संरक्षण, आध्यात्मिक जागरूकता और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा हुई.
सद्गुरु जग्गी वासुदेव का यह बिहार का पहला बड़ा सार्वजनिक दौरा है, जो 26 जून से 28 जून तक चलेगा. तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान वह राज्य सरकार के प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और ईशा फाउंडेशन के स्वयंसेवकों के साथ भी संवाद करेंगे. सद्गुरु के कार्यक्रम को लेकर राजधानी में उत्साह का माहौल है.
